|
Description:
|
|
Confederate flag जो America में Trump समर्थकों ने लहराया, उसे विवादित क्यों माना जाता है? जानिए इस झंडे की अनोखी कहानी! अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वॉशिंगटन डीसी में मौजूद कैपिटल बिल्डिंग में जमकर बवाल काटा. लोगों की भीड़ बिल्डिंग के भीतर घुस गई. तोड़फोड़ की. पुलिस से झड़प हुई. इन झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई. इसके बाद वॉशिंगटन डीसी में कर्फ़्यू का ऐलान करना पड़ा. FBI ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद कैपिटल बिल्डिंग को सिक्योर करने का दावा किया. इस हंगामे के दौरान एक झंडा खूब नजर आया. Confederate flag. आखिर इस झंडे की कहानी क्या है? आईये जानते हैं- |