|
Description:
|
|
2017 में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन संगठन का मेम्बर बनने के भारत ने पहली बार इसकी अध्यक्षता की है. इस वर्चुअल सम्मिट में संगठन को एक बड़ी सफलता मिली जब पहली बार इसमें ईरान शामिल हुआ, बाक़ी दुनिया और ख़ास तौर से अमेरिका के लिए इस घटना का संदेश क्या है, बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से पहले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. ये बदलाव किन चीज़ों को ध्यान में रखकर किए गए और इसका मोदी मंत्रिमंडल में होने वाले संभावित फेरबदल से क्या रिश्ता है, ब्रिटेन ने भारत समेत चार देशों को यूएनएससी का परमानेंट मेम्बर बनाने की बात दुहराई है, चीन के वीटो लगा देने की वजह से हर बार इस बड़ी उपलब्धि से चूकते भारत के पास ऑप्शन्स क्या हैं और सैन फ्रैनसिस्को में भारतीय दूतावास में खलिस्तानियों ने आग लगाने की कोशिश की,इंडियन एम्बेसी पर हमला न रोक पाना किसकी नाकामी है और भारत सरकार क्या कर रही है इस बारे में? सुनिए 'दिन भर' में.
प्रोड्यूसर - चेतना काला साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी |