|
Description:
|
|
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार देर रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस पर पहले भी केस को लेकर कोताही बरतने का आरोप लगा था, लेकिन बीती रात परिवार की मंज़ूरी के बिना जिस तरह पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया उससे यूपी पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्टर तनुश्री पांडे उस वक्त ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहीं. तो बीती रात को पीड़िता का शव हाथरस पहुंचने और जबरन अंतिम संस्कार होने तक वहां क्या क्या हुआ, यह जानने के लिए उनसे बात की रितुराज ने. पॉडख़ास में सुनिए उनसे यह बातचीत. |