Search

Home > Pod Khaas > ट्रंप की हार से क्यों खुश हैं अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र
Podcast: Pod Khaas
Episode:

ट्रंप की हार से क्यों खुश हैं अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र

Category: News & Politics
Duration: 00:40:57
Publish Date: 2020-11-10 07:04:40
Description: अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत और डोनल्ड ट्रंप की हार का भारत पर क्या असर होगा, इस पर बहुत बात हो चुकी है. लेकिन ये भी समझने की ज़रूरत है कि इन चुनाव नतीजों का अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर क्या असर होगा. अमेरिका में विदेशी छात्रों में सबसे बड़ी संख्या चीनी छात्रों की है और दूसरे सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीय छात्रों की है. लेकिन ट्रंप प्रशासन के कई फ़ैसले इन छात्रों के लिए मुश्किलें पैदा करते रहे हैं. ट्रंप के हारने के बाद वहां के भारतीय छात्रों में किस तरह की उम्मीदें हैं, वहां किन हालात में भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं, पढ़ाई के बाद वे किस तरह की नौकरियों में कितना पैसा कमा पाते हैं और वहां किस तरह का भेदभाव का सामना उन्हें करना पड़ता है, सुनिए पॉड ख़ास में कुलदीप मिश्र ने बात की सुधांशु कौशिक से. सुधांशु न्यूयॉर्क में रहते हैं और अमेरिका में भारतीय छात्रों के संगठन नॉर्थ अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स के एग्ज़ेकेटिव डायरेक्टर हैं.
Total Play: 0

Some more Podcasts by Aaj Tak Radio

1K+ Episodes
Din Bhar     40+
900+ Episodes
Aaj Ka Din     100+
200+ Episodes
200+ Episodes
Teen Taal     1