|
Description:
|
|
कोविड महामारी के कारण मास्क की मांग अचानक बढ़ गई ये सब जानते हैं. लेकिन धीरे धीरे मास्क के प्रति लोगों में जो शुरुआत में जागरुकता थी वो जाती रही. बड़े शहरों में कड़े क़ानूनों और नियमों के बदौलत कुछ हद तक अभी मास्क ज़रूरी बना हुआ है लेकिन छोटे शहरों में तो लोगों ने इसे त्याग ही दिया है. अब ऐसे में भारत में मास्क की इंडस्ट्री का क्या होगा और पर्यावरण के लिहाज़ से सुरक्षित मास्क बनाने की दिशा में कैसे काम होगा? इसी पर अमन गुप्ता ने बात की ग्लोबल पीपीई मार्ट में बोर्ड मेंबर हरजीव सिंह से. |