|
Excerpt from a long coversation with Ibbar Rabbi in 2015, New Delhi
इब्बार रब्बी न सिर्फ एक अनोखे कवि हैं बल्कि कमाल के क़िस्सागो भी हैं। उनके साथ बातों में अलग अलग दौर इस तरह जीवित हो उठते हैं कि वो कभी कभी अकल्पनीय लगने लगते हैं। 2004 और 2015 में उनके साथ हुई दो लम्बी बतकहियों को आज दुबारा सुनते हुए लगा कि ये हिस्सा आपके साथ शेयर करूँ। सुनिए कि रब्बी जी नव भारत टाइम्स में नौकरी के दौरान जब टॉम्सन पत्रकारिता प्रशिक्षण के लिए इंग्लैण्ड गए (1971) तो उनके साथ वहां दिलीप कुमार की बहन फरीदा भी थीं। रब्बी जी को यह बात बहुत बाद में भारत आने के बाद मालूम हुई कि जिस लड़की के इश्क़ में वो दीवाने हुए जा रहे थे, वह अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा खान थी जो लन्दन में रहती थी और जिसे फेमिना वालों ने यूं ही नौकरी दी हुई थी। इब्बार रब्बी के इंग्लैंड में गुज़रे तीन महीनों की एक हल्की सी झलक उनकी ही ज़बानी,आपके लिए। #IbbarRabbi #Irfan #Guftagoo #HindiKavita #Memoirs #MemoryIsTreasure
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/sm-irfan/message |