Search

Home > Listen with Irfan > Dheerey Chalo | Poem | Chandra Bhushan
Podcast: Listen with Irfan
Episode:

Dheerey Chalo | Poem | Chandra Bhushan

Category: Arts
Duration: 00:01:48
Publish Date: 2021-07-16 14:30:00
Description: Poem title: Dheerey Chalo (Don't rush) Voice: Irfan Presentation: Studio Arcade 2020 धीरे चलो ~चंद्र भूषण आवाज़ इरफ़ान धीरे चलो इसलिए नहीं कि बाकी सभी तेज-तेज चल रहे हैं और धीरे चलकर तुम सबसे अलग दिखोगे इसलिए तो और भी नहीं कि भागते-भागते थक गए हो और थोड़ा सुस्ता लेना चाहते हो धीरे चलो इसलिए कि धीरे चलकर ही काम की जगहों तक पहुंच पाओगे कई चीजें, कई जगहें तेज चलने पर दिखतीं ही नहीं बहुत सारी मंजिलें पार कर जाने के बाद लगता है कि जहां पहुंचना था, वह कहीं पीछे छूट चुका है धीरे चलो कि अभी तो यह तेज चलने से ज्यादा मुश्किल है जरा सा कदम रोकते ही लुढ़क जाने जैसा एहसास होता है पैरों तले कुचल जाना, अंधेरे में खो जाना, गुमनामी में सो जाना इन सबमें उससे बुरा क्या है, जहां तेज चलकर तुम पहुंचने वाले हो? Image Courtesy Google --- Send in a voice message: https://anchor.fm/sm-irfan/message
Total Play: 0