|
Description:
|
|
चुनावों से सिर्फ चौदह दिन पहले, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपना मैनिफेस्टो जारी किया है. मोदी की गारंटी नाम वाले इस संकल्प पत्र में क्या विपक्ष की काट का मंत्र छिपा है, पिछले तीन दिनों तक इलेक्टोरल बॉन्डस पर चली सुनवाई में सरकार और याचिकाकर्ताओं ने क्या तर्क दिए, राजस्थान में ED ने जल जीवन मिशन घोटाले के पन्ने पलटे. क्या है ये पूरा मामला, दिल्ली की आबोहवा बद से बदतर होती जा रही है बावजूद इसके कि राज्य सरकार एक महीने पहले से तैयारियां कर रही थी. प्रदूषण से दिल्ली को कैसे राहत मिलेगी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी |