|
Description:
|
|
लोकसभा में आज दिल्ली सर्विसेस बिल पर दिलचस्प और चुटीली चर्चा हुई. दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के ख़िलाफ बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह को आज नेहरू और पटेल भी याद आए, क्या है इस चर्चा का राजनीतिक मतलब और दिल्ली पर कंट्रोल तय करने वाले बिल पर इसका क्या असर पड़ेगा, विमर्श कौन से नई दलीलें आ गई हैं,नूंह हिंसा को तीन दिन बीत गए हैं, तीन दिन बाद हालात कैसे हैं और शुरू से इस हिंसा से जुड़े बजरंग दल नेता और हत्या के आरोप मोनू मानेसर पर इसके अलावा क्या मामले हैं और उन पर क्या कार्रवाई अब तक हुई है,पत्थर मेवात में तो चले पर मणिपुर में भी चल रहे हैं. आज मणिपुर को जलते हुए तीन महीने बीत गए. और आज फिर वहां मैतेई महिलाएं सुरक्षाबलों से भिड़ गईं, पथराव किया जवानों पर, क्या हैं ताज़ा हालातऔर केंद्र सरकार ने लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन्स की कुछ कैटेगरीज़ के आयात पर बैन लगा दिया है, पर क्या इससे आपको चिंता करने की ज़रूरत है? डिवाइसेस की मैन्य़ुफैक्चरिंग में हम आत्मनिर्भर तो होना चाहते हैं पर डिमांड को फुलफिल करने का इनफ्रास्ट्रक्चर क्या हमारे पास है? सुनिए 'दिन भर' में.
प्रोड्यूसर - चेतना काला साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह |