|
Description:
|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया, कितना अचीवेबल है ये टारगेट, 4 साल बाद आज प्रधानमंत्री सीकर, राजस्थान पहुंचे, क्या है इस यात्रा के राजनीतिक मायने और कितना ज़रूरी है सीकर 2024 के लिहाज़ से, फिर चलेंगे अमेरिका की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की तरफ जहां कम होने वाली है काम करने वालो की संख्या, भारत के लिए ये स्थिति कैसे लाभदायक हो सकती है इस पर भी करेंगे बात और आखिर में एक रिपोर्ट, जो बताती है कि कैसे राज्यों में बढ़ रहे है महिलाओं के गायब होने के मामले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र क्यों इस लिस्ट में सबसे आगे है, सुनिए 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी |