|
Description:
|
|
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई टीम साइंटिफिक सर्वे करने पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. क्या ये मामला भी राम मंदिर केस की राह पर चल निकला है, महाराष्ट्र विधानसभा में 17 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, मगर अभी तक सदन में लीडर ऑफ आपज़िशन को लेकर कोई क्लेरिटी नहीं है, बिहार में लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार के कयास हैं तो टटोलेंगे कि किस पार्टी को क्या मिल सकता है इस बार, बैंकों की बेबसी जानेंगे.. क्योंकि वापस ना लौटे कर्ज़ को बैलेंस शीट से तो साफ कर दिया गया है मगर गहरा होता जा रहा एनपीए का गड्ढा भरेगा कैसे, सुनिए'दिन भर'में नितिन ठाकुर से.
प्रड्यूसर- चेतना काला साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
नोट- पॉडकास्ट में एक्स्पर्ट के दिए गए विचार निजी हैं. |