|
Description:
|
|
बेंगलुरु में विपक्ष के INDIA अलायंस की मीटिंग हुई , लेकिन इसके बाद कुछ सवाल उभरे हैं. नीतीश कुमार ने नाराज़गी से इनकार कर दिया लेकिन सीताराम येचुरी अब भी टीएमसी पर हमले का मौक़ा नहीं चूक रहे. कितना ताकतवर रहेगा राज्य सभा में ये गठबंधन, नीति आयोग की एक रिपोर्ट कहती है कि देश मे ग़रीब घट गए हैं. किन आधार पर मापी जाती है मल्टीडायमेंशनल ग़रीबी और हक़ीकत के कितने क़रीब है, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने भारत की एंटी डोपिंग एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं. इससे क्या असर पड़ेगा और अमेरिका का एक सैनिक उत्तर कोरिया की गिरफ्त में है.क्या इसकी रिहाई के बदले उत्तर कोरिया अमेरिका से अपनी शर्तें मानने का दबाव बनाएगा, सुनिए 'दिन भर' में.
प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह |