|
Description:
|
|
2009 के बाद ये दूसरा मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएस की राजकीय यात्रा करेंगे. इस दौरे की तैयारियां क्या हैं और इस यात्रा का एजेंडा क्या होगा,मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी की उम्मीद लिए शिवराज और बीजेपी आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश में हैं.. समझेंगे कि ये तबका एमपी की पॉलिटिक्स में क्या रोल निभाता है, पंजाब में गुरुवाणी के टेलीकास्ट को फ्री करने के लिए विधानसभा में एक बिल पास हुआ है आज, लेकिन विरोध भी है इसका,क्यों हो रहा है ये विरोध और एक रिपोर्ट जो कहती है कि इन 30 सालों में माउंट एवरेस्ट से इतनी बर्फ पिघली जितनी पिछले 2000 सालों में पिघली थी. अगर हाल यही रहा तो आनेवाला कल क्यों डरावना होगा? सुनिए ‘दिन भर’ में.
प्रोड्यूसर – चेतना काला साउंड मिक्सिंग – कपिल देव सिंह
नोट - पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं. |