|
Description:
|
|
बालासाहेब की शिवसेना के दो धड़ों में बंटने के बाद आज पहला स्थापना दिवस था. उद्धव और शिंदे दोनों ने अलग अलग रैलियां की.इन रैलियों के दम पर दोनों पक्ष असल शिवसेना होने का दम भर रहे हैं तो दावा किसका मज़बूत है , कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या लगातार हो रही खालिस्तानी नेताओं की हत्या इस आंदोलन के पतन की शुरूआत है, फिर एक रिपोर्ट जो कह रही है कि ग्राउंड वॉटर की बढ़ती खपत से धरती कुछ सालों में 80 सेमी टिल्ट हुई है. क्या हैं इसके नुकसान और कहां इसका सबसे ज़्यादा प्रभाव पड़ेगा और राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले अमेरिका में ट्रम्प की मुसीबत एक नए रिपब्लिकन दावेदार ने बढाई है. सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से..
प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी साउन्ड मिक्सिंग: कपिल देव |