|
Description:
|
|
मणिपुर में लाख जतन के बाद भी हिंसा की आग बुझ नहीं पा रही है. उपद्रवियों ने कल एक केंद्रीय मंत्री का घर फूंक दिया, वहां शांति बहाली के लिए जो प्रयास चल रहे हैं, अमित शाह से लेकर हिमंता बिस्वा सरमा के वहां जाने के बाद भी हालात कंट्रोल में क्यों नहीं हैं, लोकसभा चुनाव के लिए गोटियां सेट होनी शुरू हो गई हैं. कहाँ कहाँ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है, रीजनल पार्टियों का कितना बड़ा रोल रहने वाला है, चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय ने जो कहर बरपाया है, नुक़सान पहुंचाया है, उसका स्केल कितना बड़ा है, चीज़ें ठीक होने में कितना वक़्त लग सकता है और साइक्लोन्स की फ्रीक्वेंसी इतनी क्यों बढ़ गई है, केदारनाथ में आज से ठीक दस बरस पहले एक भीषण आपदा आई थी, जिसने काफी बर्बादी मचाई थी, विनाश के मंज़र को हम सबने देखा था. दस साल में वहां क्या बदला, सुनिए 'दिन भर' जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
प्रड्यूसर- कुमार केशव साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
नोट- एक्सपर्ट के दिए विचार निजी हैं. |