|
Description:
|
|
चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाक़ों से टकरा गया है. कितना इम्पैक्ट पड़ने वाला है इस तूफ़ान का और पाकिस्तान में इसका क्या असर देखने को मिल रहा है, महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है. हज़ार पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने क्या क्या लिखा है और बृजभूषण पर क्या अब भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है,जानबूझकर बैंकों को लोन के पैसे नहीं लौटाने वालों के लिए आरबीआई नए नियम लेकर आई है. बैंक यूनियन्स इसका विरोध क्यों कर रहे हैं और गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए ख़ूनी संघर्ष के आज तीन साल हो गए हैं. तब से लेकर अबतक क्या क्या बदला है? सीमा पर जो विवादित इलाक़े हैं, वहां सेना कितनी मजबूत हुई? सुनिए ‘दिन भर’ में.
प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग:अमृत रेजी
नोट: पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्स्पर्ट्स के निजी हैं. |