|
Description:
|
|
मणिपुर सरकार की लाख कोशिशों के बाद हिंसा नहीं थम रही. कल 9 लोगों की हत्या हुई, 10 लोग घायल हुए. तो दिक्कत कहां आ रही हैं, क्यों बार बार कोशिशों के बाद भी मणिपुर सरकार रोकने में नाकाम साबित हो रही है, तमिलनाडु में आजकल संकट बिजली का नहीं, बिजली मंत्री का है. राज्य के बिजली मंत्री वी.सेंथिल बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया गया. तो क्या है इनसे जुड़ा मनी लांड्रिंग का पूरा मामला, बिपरजॉय तूफान कल गुजरात के तट से टकराएगा. लेकिन ख़तरे की तैयारियां क्या है, खास करके उन इलाकों में जहां गुजरात ऑयल इंडस्ट्री है, और एक सवाल आपके खाने की क्वालिटी पर भी उठ रहा है. State Food Safety Index Report में इस पर चिंता जताई गई है, तो रिपोर्ट में है क्या है और भारत में खाने की क्वालिटी के नीचे गिरने का कारण क्या है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से .
प्रोड्यूसर: सूरज कुमार साउन्ड मिक्स: अमृत रेजी
नोट: पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्स्पर्ट्स के निजी है . |