|
Description:
|
|
बृजभूषण शरण सिंह मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. यौन शोषण का आरोप लगाने वाली माइनर के पिता ने अपना बयान बदल लिया है. क्या कहा है उन्होंने और इसके पीछे वजह क्या बताई है? बालासोर ट्रेन हादसे में ट्रेन के डेटा लॉगर को खंगालने से क्या जानकारियां सामने आई हैं, इस घटना की सीबीआई जांच भी हो रही है, तो पहले के वैसे ट्रेन एक्सीडेंट्स जिनकी जांच सीबीआई और NIA ने की, वो किस नतीजे पर पहुंचे? फ्लाइट टिकटों के दाम में आजकल जबरदस्त बढ़ोतरी क्यों देखने को मिल रही है? रसोई में बिना धुआं-धक्कड़ वाले ईंधन इस्तेमाल करने के मामले में भारत कहाँ खड़ा है और उज्ज्वला योजना के बारे में इससे क्या पता चलता है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
प्रोड्यूसर-कुमार केशव साउन्ड मिक्स- सचिन द्विवेदी
नोट: पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. |