|
Description:
|
|
बालासोर रेल दुर्घटना क्या कोई साजिश थी. ये सवाल घटना के दिन से ही जीवंत है. हालिया अपडेट ये है कि इससे जुड़ी कई थ्योरी हैं. सीबीआई इसका पता लगा रही है, मगर दिक्कत यहां भी है और वो ये कि विपक्ष इसके विरोध में है, लेकिन क्यों और जांच कहां तक बैठ पाई है, . महीना भर हो गया बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज हुए. गिरफ्तारी के नाम पर निल बट्टे सन्नाटा. कल जो तीन पहलवान थे साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट वो भी जंतर मंतर छोड़ नौकरी पर जा चुके हैं. नाबालिग पहलवान जिसके आरोप ने बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट लगा दिया, उसने भी नए सिरे से बयान दर्ज कराया है. तो अब मामले में क्लैरिटी कितनी है, भारतीय शेयर मार्केट की मज़बूती अटेंशन ग्रैब कर रही है. Investment banking company गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट बताती है कि भारतीय शेयर बाज़ारों ने शेयरहोल्डर्स को जितना प्रॉफिट कमा कर दिया उतना दुनिया के किसी दूसरे बाज़ार ने नहीं दिया, क्या है इसका सीक्रेट, छत्तीसगढ़ में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, मगर उसमें नक्सलवाद सरकार के लिए समस्या बन सकती है क्योंकि बसतर के गांवों में नक्सलवादियों ने भर्तियां शुरू कर दी हैं. तो अब सरकार इससे कैसे निपटने वाली है, तैयारी क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से
प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी |