Search

Home > Din Bhar > यूपी की सियासत में मुख़्तार अंसारी की कहानी ख़त्म हो गई?: दिन भर, 5 जून
Podcast: Din Bhar
Episode:

यूपी की सियासत में मुख़्तार अंसारी की कहानी ख़त्म हो गई?: दिन भर, 5 जून

Category: News & Politics
Duration: 00:29:44
Publish Date: 2023-06-05 14:26:45
Description: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट के भाई की हत्या के ज़ुर्म में मुख़्तार अंसारी को आज उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई. 32 बरस पुराना मामला क्या है जिसमें मुख़्तार अंसारी को सज़ा हुई है और क्या इससे उसकी पॉलिटिकल लेगेसी पर पूर्ण विराम लग गया है, ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेल सेफ़्टी की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है. रेल मंत्रालय 'कवच' नाम का एक एंटी-कोलिज़न टेक्नीक लेकर आई थी. लेकिन इसके इम्प्लीमेंटेशन का क्या स्टेटस है, रेलवे के जिस साउथ ईस्ट ज़ोन में ये दुर्घटना हुई, वहां क्यों नहीं हो पाया. बिहार में हज़ारों करोड़ खर्च कर बन रहे एक पुल ने कल गंगा में जलसमाधि ले ली. 9 साल से बन रहा यह पुल कितनी डेडलाइन्स मिस कर चुका है, दो साल में दूसरी बार क्यों भड़भड़ाकर गिर गया? इस पर क्या सियासत हो रही है और इसका ज़िम्मेदार कौन है, रेसलर्स के प्रोटेस्ट में आज एक नई बात सामने आई कि इस आंदोलन के जो तीन प्रमुख चेहरे हैं - साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया. इन्होंने रेलवे में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है. पिछले दिनों इनकी अमित शाह से मुलाक़ात भी हुई थी. तो क्या इन खिलाड़ियों का रुख़ नरम पड़ रहा है और इनके आंदोलन का भविष्य क्या रहने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

प्रड्यूस- कुमार केशव
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
Total Play: 0

Some more Podcasts by Aaj Tak Radio

600+ Episodes
Pod Khaas     9
900+ Episodes
Aaj Ka Din     100+
200+ Episodes
200+ Episodes
Teen Taal     1