Search

Home > Din Bhar > राष्ट्रद्रोह क़ानून को बनाए रखने के लिए क्या दलीलें दी जा रही हैं: दिन भर, 2 जून
Podcast: Din Bhar
Episode:

राष्ट्रद्रोह क़ानून को बनाए रखने के लिए क्या दलीलें दी जा रही हैं: दिन भर, 2 जून

Category: News & Politics
Duration: 00:30:42
Publish Date: 2023-06-02 14:35:18
Description: सेडिशन के क़ानून को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी तौर पर निरस्त कर दिया था और केंद्र सरकार से इसपर फिर से विचार करने को कहा. अब लॉ कमीशन ने इस पर अपने सुझाव सरकार को दिए हैं. क्या बातें कही गई हैं इसमें, आगे क्या होगा इस मामले में और आज़ादी के बाद अलग-अलग सरकारों का इस क़ानून को लेकर क्या रुख़ रहा है, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो FIR दर्ज कराई थी, उसके डिटेल्स सामने आये हैं. काफी गंभीर आरोप लगे हैं उन पर. मगर ये आरोप उनकी गिरफ़्तारी के लिए काफी हैं या नहीं, जानेंगे. इसके अलावा पहलवानों के समर्थन में खाप महापंचायत बुलाई गई थी कुरुक्षेत्र में, वहां क्या हुआ आज, फिर महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी के कुछ अपने बेगानों की तरह बयान देने लगे हैं. पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की दोनों बेटियों की नाराज़गी उभरकर सामने आ रही है. इसकी तह में क्या है और उनके पॉलिटिकल फ्यूचर के कुछ संकेत भी मिलते हैं क्या, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

प्रोड्यूस- कुमार केशव
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
Total Play: 1

Some more Podcasts by Aaj Tak Radio

600+ Episodes
Pod Khaas     9
900+ Episodes
Aaj Ka Din     100+
200+ Episodes
200+ Episodes
Teen Taal     1