|
Description:
|
|
राजस्थान में गहलोत सरकार के राइट टू हेल्थ बिल पर चल रहा डॉक्टरों का प्रदर्शन आज समाप्त हो गया.बिल के विरोध में आए डॉक्टर माने कैसे और क्या बदलाव करने पर राजी हुई राजस्थान सरकार,कर्नाटक में चुनाव तकरीबन एक महीने बाद है , कांग्रेस के उम्मेदवारों की दूसरी लिस्ट आने को है .. लेकिन चुनावी रूप से ऐक्टिव मानी जाने वाली बीजेपी इस बार कैंडीडेट चयन में देरी कर रही है – क्या इस देरी की वजह कर्नाटक बीजेपी में कोई इंटरनल टसल है या फिर कोई और बात,यूपी निकाय चुनाव की हलचल भी समझेंगे, बीजेपी ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं – मुस्लिम आउटरीच कर रही है पार्टी, और कई पार्टियों के इफ्तार कार्यक्रम पर सवाल उठाने वाली बीजेपी खुद भी इफ्तार कर रही है, क्या है इसका पॉलिटिकल रेलेवेंस और भूटान के राजा भारत के दौरे पर हैं- उनके इस दौरे की इंपोर्टेन्स कितनी है? सुनिए 'दिन भर' में.
प्रोड्यूसर – रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्स – कपिल देव सिंह
नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं. |