|
Description:
|
|
Bloody Sunday
22 January 1905
बात 20वीं सदी के पहले दशक की है। रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था। लोगों में जार के शासन के खिलाफ गुस्सा था। मजदूरों की स्थिति खराब थी। 22 जनवरी 1905, दिन रविवार को मजदूरी की स्थिति और काम के घंटे जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारी सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की तरफ बढ़ रहे थे। ये लोग जार निकोलस से मिलकर अपनी बात पहुंचाना चाहते थे। लेकिन, जार के पास पहुंचने से पहले ही उसके सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए। |