|
Description:
|
|
Remembering 2019 Pulwama Terror Attack तारीख 14 फरवरी 2019 और समय दोपहर के 3 बजे। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का काफिला श्रीनगर-जम्मू हाईवे से गुजर रहा था। पूरे काफिले में 78 गाड़ियां थीं, जिनमें CRPF के 2,547 जवान थे। इनमें से ज्यादातर वो जवान थे, जो छुट्टी से लौटे थे।
काफिला जब पुलवामा में था, उसी वक्त जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV उससे भिड़ा दी। विस्फोट की चपेट में आई दो बसों में से एक के परखच्चे उड़ गए थे। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। कश्मीर में 30 साल से जारी आतंकवाद के दौर में ये अब तक का सबसे बड़ा हमला था। |