|
Description:
|
|
ISRO Launched 104 Satellites on this day in 2017 in a single mission and created History चार साल पहले इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने आज ही के दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। एक अंतरिक्ष अभियान में 104 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे। यह रिकॉर्ड चार साल तक भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के नाम रहा। पिछले महीने ही एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही मिशन में 143 सैटेलाइट्स लॉन्च कर इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। इसरो ने 2016 में सिंगल मिशन में 20 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे। इसके बाद 15 फरवरी 2017 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से पीएसएलवी-सी37 लॉन्च किया गया, तब उसके साथ 104 सैटेलाइट्स को प्रक्षेपित किया गया था। इससे पहले सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रूस के नाम था, जिसने 2014 में 37 सैटेलाइट्स लॉन्च कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। |