|
Description:
|
|
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को आज एक महाशक्ति के रूप में देखा जाता है. भारत ने अंतरिक्ष में सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने की क्षमता हासिल करके एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया. आज दुनियाभर में कहीं भी अंतरिक्ष की बात हो तो भारत का जिक्र जरूर किया जाता है। पिछले कुछ सालों में भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष मामलों में भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। दुनिया के कई देश अपने उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए भारत की मदद लेते हैं। हाल ही में ISRO ने एक साथ 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च करने का कारनामा भी किया है। भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत आज ही के दिन 1975 में हुई थी |