Search

Home > NL Charcha > एनएल चर्चा 423: बेपटरी हुई NEET परीक्षा और रविवार की अपील के बाद सोमवार की महंगाई
Podcast: NL Charcha
Episode:

एनएल चर्चा 423: बेपटरी हुई NEET परीक्षा और रविवार की अपील के बाद सोमवार की महंगाई

Category: News & Politics
Duration: 01:56:53
Publish Date: 2026-05-16 10:11:04
Description:

एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई.


इसके अलावा इस हफ्ते शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक के कारण रद्द हुई नीट परीक्षा की नई तारीख- 21 जून घोषित की, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन, पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया, भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर रोक लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग का दौरा कर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से व्यापार और ताइवान जैसे मुद्दों पर बातचीत की, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली चयन समिति की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए, दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायालय को बदनाम करने के आरोप में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 'आप' नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की और उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में आए भीषण तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के कारण अब तक 111 लोगों की हुई दर्दनाक मौत आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.


इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.



नीट पेपर लीक मामले पर मनीषा कहती हैं, “महाराष्ट्र से गुड़गांव और वहां से राजस्थान पेपर गया और इसी के आधार पर गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन यह मानना बेहद मुश्किल है कि जो गिरफ़्तारी महाराष्ट्र से हुई कि वहां एक व्यक्ति जो एक कोचिंग सेंटर चला रहा है, जो खुद एक नीट एस्पिरैंट रह चुका है, वह अकेले पेपर लीक कर सकता है.”



इस मुद्दे पर हृदयेश कहते हैं, “यह जो कोचिंग सेंटर्स का कारोबार लगा है, इन्होंने डमी स्कूल के माध्यम से बारहवीं के मार्क्स का महत्त्व खत्म कर दिया है, यह ज़मीन तैयार करते हैं जो इस तरह की प्रतिस्पर्धा को जन्म देते हैं.”


सुनिए पूरी चर्चा-  


टाइमकोड्स:

00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

05:17 - सुर्खियां 

17:30 - ताबीना अंजुम की किताब 

36:15 -  नीट पेपर लीक 

01:18:50 - मोदी की अपील 

01:47:05 - सलाह और सुझाव


नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


हृदयेश जोशी 

किताब - फ्रॉम डायनेस्टीज़ टू डेमोक्रेसी: पॉलिटिक्स, कास्ट एंड पावर स्ट्रगल्स इन राजस्थान 


वीडियो - द स्टोलन सोल ऑफ दिल्ली: हिस्ट्री, लैंग्वेज, एंड वैनिशिंग फॉरेस्ट्स | इको एन एनर्जी टॉक



मनीषा पांडे 

सूर्योदय के समय दिल्ली में निकलें और प्रकृति का आनंद लें 

न्यूज़लॉन्ड्री पर विवेक क़ौल का लेख


ताबीना अंजुम 

किताब - ट्रीज ऑफ़ दिल्ली


किताब - लव इन द टाइम ऑफ़ कास्ट 

विकास जांगड़ा फिल्म - एन अमेरिकन कैरोल 


अतुल चौरसिया

डाक्यूमेंट्री - पाकिस्तान एनाटोमी ऑफ़ अ स्टेट चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

प्रोडक्शन : हसन बिलाल

संपादन: हसन बिलाल




Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Total Play: 0