Search

Home > NL Charcha > एनएल चर्चा 408: यूजीसी के समता नियमों पर बवाल और अजित पवार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति
Podcast: NL Charcha
Episode:

एनएल चर्चा 408: यूजीसी के समता नियमों पर बवाल और अजित पवार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति

Category: News & Politics
Duration: 01:20:48
Publish Date: 2026-01-31 09:01:09
Description:

एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.


इसके अलावा यूजीसी के नए दिशानिर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या ने कहा कि राज्य की ग्राम पंचायतों का नाम महात्मा गांधी के नाम पर होगा, चार-धाम तीर्थ कमिटी गैर हिन्दुओं के केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे मंदिरों में प्रवेश वर्जित करने के प्रस्ताव पर कर रही है काम, मसूरी में कवि बुल्लेशाह की मज़ार पर शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़, छत्तीसगढ़ में वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर मिड डे मील वर्कर्स का प्रदर्शन जारी, मध्यप्रदेश के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बच्चों को पुरानी किताबों पर हलवा पूरी बांटने से हुआ विवाद और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया के ज़रिए हटवा सकते हैं चार से पांच लाख मुसलमान वोटरों के नाम आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.



इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.



चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”

इस विषय पर अदिति कहती हैं, “यूजीसी के 2012 के नोटिफिकेशन में था कि अगर किसी के साथ कुछ ग़लत होता है, तो वह कहां जा सकता है, उसी नियम को वर्तमान समय में बढ़ती भेदभाव की घटनाओं के बढ़ने के बाद, और सख्त बनाकर लाया गया है, जो यूजीसी के लिए नया नियम है.”


सुनिए पूरी चर्चा -


टाइमकोड्स:

00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना

07:55 - सुर्खियां

14:30 - यूजीसी के नियमों पर विवाद  

56:56 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  

57:40 - अजित पवार की मौत  

01:09:50 - सलाह और सुझाव


नोट: चर्चा में अपने यहां क्लिक करें.


पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

सुदीप्तो मंडल - सीरीज़ -तस्करी

किताब - डस्ट ऑन द थ्रोन 

अदिति पासवान

सुरिंदर जोधका की किताबें 

किताब - जूठन

फ़िल्में - होम, मसान एंड दहाड़

विकास जांगड़ा -अजित पवार का इंटरव्यू

भीमराव आंबेडकर का लेक्चर: अन्निहिलेशन ऑफ़ कास्ट

रमन किरपाल - फिल्म - द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली

रिपोर्ट - अगेंस्ट गॉड्स मेन: अ नन अ बिशप एंड द ट्रायल ऑफ़ इंडियाज़ कैथोलिक चर्रिपोर्ट - अ कवर्ड अप ऑटोप्सी एंड अदर लूपहोल्स 

अतुल चौरसिया

किताब - मुर्दहिया

पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट 


चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लयहां क्लिक करें.


ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

प्रोडक्शन : हसन बिलाल

संपादन: हसन बिलाल


बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.

   े के लिएएाे के लिएिबपत्र भेजन


Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Total Play: 0